Monday, March 21, 2011
ट्रेन का वो सफर
दोस्तों आज मैं आप को अपना एक बहुत ही सुखद और दुखद अनुभव बताने जा रहा हूं...सुखद और दुखद दोनों कैसे... ये आप को पूरी कहानी पढ़ने पर ही पता चलेगा...होली का त्योहार बीते अभी एक दिन ही बीता है...मैं भी होली के त्योहार पर अपने घर जाना चाहता था...लिहाजा रिजर्वेशन के लिए एक महीने पहले चेक किया...लेकिन कोई भी रिजर्वेशन नहीं था...किसी भी गाड़ी में...और तब तक छुट्टी का भी तय नहीं था...सो मैंने सोचा दो दिन पहले तत्काल में रिजर्वेशन करवा लूंगा...लिहाजा मन को मसोसस कर चुपचाप बैठ गया...इंतजार के पल बहुत जल्द ही खत्म हो गए...वो दिन भी आ गया...तारीख 16 मार्च...जब मुझे 18 को घर जाने का तत्काल रिजर्वेशन करवाना था...सुबह जल्दी उठ कर कमरे के नजदीक के रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचा...तो देखा तकरीबन तीन हजार लोगों की लाइन लगी है...और जमकर धक्कामुक्की हो रही है...भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस लाठियां चटका रही है...लाठियों की आवाज साफ सुनाई दे रही थी...मैंने कहा इस तरह तो रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है...मैं वहां से तुरंत भाग कर दूसरे जगह के रिजर्वेशन काउंटर पर गया...पर रिजर्वेशन पाने में सफल न हो सका...आखिर मैंने अपने शहर के एक एजेंट को फोन किया और कहा भाई मुझे 18 तारीख का रात की ट्रेन का रिजर्वेशन चाहिए...उसने कहा मिल जाएगा पर 1500 की टिकट मिलेगी...घर जाना था सो मरता क्या न करता...हां कर दी...उसने कहा स्टेशन पर आप को टिकट मिल जाएगी...18 को दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद रात दस बजे मैं भागत हुआ स्टेशन पहुंचा...वहां पहुंचकर फिर मैंने अपने एजेंट से पूछा टिकट कहा है...उसने बताया तो मैं टिकट लेने खुशी खुशी चल पड़ा...मन में सोचा चलो अच्छा हुआ रिजर्वेशन मिल गया...नहीं तो बहुत परेशानी होती...क्योंकि प्लेटफॉर्म पर बहुत भीड़ थी...इसी उधेड़बुन में मैं पहुंच गया वहां जहां मुझे टिकट मिलनी थी...टिकट हाथ में आई तो आंखे खुली रह गई...टिकट वेटिंग की थी...वो भी 211 वेटिंग एसी थ्री में...मैंने फिर से एजेंट को फोन किया पूछा ये क्या भाई वेटिंग की टिकट...उधर से जवाब आया...फला नाम के टीटीई से मिल लो...और फला का नाम बता देना...मैंने वैसा ही किया...पर टीटीई ने कुछ न सुना बोला नीचे उतरो...मैं नीचे उतरा...मैंने सोचा अब तो घर नहीं पहुंच पाउंगा...फिर मैंने कहा जो होगा देखा जाएगा...ट्रेन धीरे धीरे चलने लगी...मैं लपक कर एसी डिब्बे में चढ़ गया...ट्रेन चल दी...कुछ देर बाद टीटीई फिर आया...मैंने वहीं बात दोहराई...उसने कहा अभी यहीं रहो देखता हूं...मुझे लगा लगता है सीट मिल जाएगी...मैं दरवाजे के पास ही बैग पर बैठ गया...रात के दो बज गए...पर टीटीई नहीं आया...जब आया तो बोल जनाब सीट तो है नहीं आप जहां है वहीं बैठे रहे...मजबूरी थी....घर जाना जरुरी था...सो वहीं बैठ गया...कुछ देर बाद कोच का अटेंडेंट बोला कि सर क्या मैं कुछ व्यवस्था करूं...मैंने कहा हां करो...वो बेड सीट और कंबल लेकर चलने लगा...और कहा आइये सर...वो मुझे डिब्बे के दूसरे छोर पर ले गया...मैंने देखा यहां तो कोई सीट नहीं है...तभी उसने मुझे सामान रखने वाली अलमारी की तरफ इशारा किया...कहा यहां पर चादर बिछा देता हूं...लेट जाइये कुछ तो आराम रहेगा...मैंने सोचा बैठे रहने से तो अच्छा यहां पर लेटना है...मैं बिना कुछ ज्यादा सोचे लेट गया...कुछ देर बाद नींद आ गई...आंख खुली तो सुबह के 6 बज रहे थे...मैं उठा...मुंह धुला...दरवाजा खोलकर देखा कि स्टेशन आने में अभी एक से डेढ़ घंटा लगेगा...मैं वहीं खड़ा रहा नौ बजे मेरा स्टेशन आया मैं अपने घर पहुंच गया...मन में बहुत खुशी थी...लेकिन थोड़ा गम भी...तो अब आप समझ गए होंगे जो मैंने शुरूआत में सवाल उठाया था...दोस्त जिंदगी में आप के साथ भी ऐसा हो सकता है...इसलिए इस कहानी को याद रखना...दुख और सुख का चोली दामन का साथ है...बिना दुख की अनुभूति के सुख नहीं मिलता।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शुभागमन...!
ReplyDeleteकामना है कि आप ब्लागलेखन के इस क्षेत्र में अधिकतम उंचाईयां हासिल कर सकें । अपने इस प्रयास में सफलता के लिये आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या उसी अनुपात में बढ सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको 'नजरिया' ब्लाग की लिंक नीचे दे रहा हूँ, किसी भी नये हिन्दीभाषी ब्लागर्स के लिये इस ब्लाग पर आपको जितनी अधिक व प्रमाणिक जानकारी इसके अब तक के लेखों में एक ही स्थान पर मिल सकती है उतनी अन्यत्र शायद कहीं नहीं । प्रमाण के लिये आप नीचे की लिंक पर मौजूद इस ब्लाग के दि. 18-2-2011 को प्रकाशित आलेख "नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव" का माउस क्लिक द्वारा चटका लगाकर अवलोकन अवश्य करें, इसपर अपनी टिप्पणीरुपी राय भी दें और आगे भी स्वयं के ब्लाग के लिये उपयोगी अन्य जानकारियों के लिये इसे फालो भी करें । आपको निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे । पुनः शुभकामनाओं सहित...
नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव.
बेहतर स्वास्थ्य की संजीवनी- त्रिफला चूर्ण