Tuesday, August 18, 2009
ऐसा भी होता है
जहां आप नौकरी करते है वहां पर आप को क्या-क्या नहीं देखना पड़ता है। आप को एक दिन का वाक्या बताता हूं। मेरे साथ काम करने वाला एक लड़का जो बहुत ही मेहनती है, बहुत मेहनत से काम करता है, एक दिन उसके जीवन में एक लड़की का आगमन हुआ यूं तो उसके जीवन में बहुत सी लड़कियां है लेकिन उस खास लड़की के आने के बाद उसकी दिनचर्या में बदलाव आ गया। मेहनत से काम करने वाला लड़का कामचोरी करने लगा। कभी सीनियर को जवाब ना देने वाला जवाब देना भी सीख गया। एक दिन वो ऑफिस आने के बाद बिना किसी को बताए ऑफिस से चला गया बिग बॉस की नजर में ये वाक्या आ गया बस फिर क्या था उसकी तो मानो शामत आ गई। और लोगों को ये मौका भुनाने का समय लगा सो निकाल दी अपने मन की भड़ास। बिग बॉस नाराज हुए। उसकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। माना उस लड़के ने गलती की लेकिन ऑफिस में बहुत से ऐसे लोग है जो ऑफिस के नियमों की अनदेखी करते है लेकिन उनको कोई कुछ कहने वाला नहीं, वो चाहे काम करे या ना करे, जब मन हो छुट्टी पर जाए कोई कुछ कहने वाला नहीं कोई कुछ देखने वाला नहीं। वो जिन्होंने अपने मन की भड़ास उस बेचारे लड़के पर निकाली वो क्या नहीं देखते है क्या हो रहा है ऑफिस में, क्या उनको नहीं पता होता है कौन क्या कर रहा है। मेरे ये सवाल है काम करने वाले का हमेशा शोषण क्यों होता है? क्या इस सवाल का जबाव ढूंढने में आप मेरी मदद करेगे।
Subscribe to:
Comments (Atom)